किशोरपुरा के भेरुजी मेले में उमड़े हजारों श्रद्धालु ; मरुस्थली टीलों में ऊंटों और घोड़ियों ने लगाई दौड़

Jan 15, 2026 - 15:11
 0
किशोरपुरा के भेरुजी मेले में उमड़े हजारों श्रद्धालु ; मरुस्थली टीलों में ऊंटों और  घोड़ियों ने लगाई दौड़

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव )  किशोरपुरा का प्रसिद्ध भेरुजी महाराज का मकर संक्रांति मेला 14 जनवरी को बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ । मेले में ऊंट दौड़ घूड़ दौड़ ऊंची कूद लंबी कूद कबड्डी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ । आसपास के गांवों के हजारों भक्तों ने भैरू बाबा के खीर-चूरमा गुलगुला दही की धरीण्डी और शराब का भोग लगाकर मन्नतें मांगी । मेले में दुकानदारों से भी इस बार खूब खरीदारी हुई । छोटे-छोटे बच्चों ने भी झूलों का खास लुफ्त उठाया । वालंटियरों और पुलिस कर्मियों ने व्यवस्थाओं को संभाला । इस बार पार्किंग की व्यवस्था अलग से की गई । मंदिर परिसर में ग्राउंड चौड़ा होने से इस बार ज्यादातर श्रद्धालु टीले पर ही रहे ।

मेले में भेरुजी महाराज के लाखों रुपए का विकास करने वाले रियासत फाउंडेशन ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड के चैयरमेन सुमेर सैनी के पिता गोकुलप्रशाद सैनी एवं गांव में रोडवेज बस सेवा शुरू करवाने वाले देवेंद्र सिंह शेखावत का सम्मान किया गया । इसके अलावा भेरुजी महाराज मंदिर परिसर में कई तरह के विकास कार्य करवाने वाले सेवाभावी लोगों का तथा भामाशाहों का भी सम्मान किया गया । विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले विजेताओं को मोमेंटो भेंट कर नगद पुरस्कार दिए गये। मेले में कुश्ती दंगल के आयोजन में पहलवानों के नगद पुरस्कार की राशि रियासत फाउंडेशन द्वारा दी गई। अन्य प्रतियोगिताओं में विजेताओं को  ग्राम प्रशासक द्वारा दी गई। भामाशाहों एवं वॉलंटियरों सहित  सेवा भावी लोगों का आदिवासी श्री मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा के द्वारा दुपट्टा उडाकर सम्मान किया गया।

मेले में कई दानदाताओं ने भंडारा लगाया। मेले में  चोफूल्या चंवरा में सैनिक लाइब्रेरी के पास लगाए जा रहे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। आगामी 6 फरवरी को  चंवरा किशोरपुरा के श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर पलटूदास अखाड़ा मोरिंडा धाम में होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन में भाग लेने का भी लोगो को न्योता दिया गया। मेले में रहे विजेता लंबी कूद ऊंची कूद में प्रथम रहे अरविंद पोंख और दूसरे स्थान पर भवानी सिंह गुर्जर किशोरपूरा रहे। कबड्डी में प्रथम पोंख ए टीम रही द्वितीय पोंख बी टीम रही । ऊंट दौड़ में रोहिताश ढाका प्रथम रहे द्वितीय मुल्ताराम गुर्जर झेरवा रहा तथा घोड़ी दौड़ में शक्ति सिंह पोंख प्रथम रहे और महेंद्र सिंह कालोटा दूसरे स्थान पर रहे है ।

मेले में  समाज सेवी एवं आदिवासी श्री मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा, विधायक भगवानाराम सैनी, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मोहनलाल सैनी, पूर्व सरपंच शिंभु दयाल सैनी, प्रशासक मोहन लाल सैनी, जेपी खटाना, कोच बजरंग पहलवान पोंख, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश खटाणा किशोरपुरा, दिनेश गुर्जर पनोरमा स्कूल, व्खाता जेपी खटाणा, धवल कुमार बीछवाल, रामनिवास सैनी, लीलाराम खटाणा, शीशराम खटाणा, पंच महेंद्र खटाणा, रामेश्वर सैनी, गिरदावर जगदीश प्रसाद शर्मा, वासु देव खांडल, लाला शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, मुकेश कुमावत, केलाश कुमावत, रामेश्वर माधोगढ़, हरि ओला, भगु राम फौजी, सुरेश सैनी, पंकज मीणा किशोरपुरा, सुभाष धाबाई, गौ रक्षक बंटी, मनोज कसाना, मामराज खटाणा, बाबुलाल धाबाई, मुकेश धाबाई, प्रदीप खटाणा, रुपा खटाणा, सुरेश सैनी, कैलाश मीणा, जीना सैनी, प्रभु मेघवाल, जगदीश सिंह तंवर, सुदर्शन सिंह शेखावत, अजीत सिंह, श्रवण सिंह, समुद्र सिंह शेखावत, श्रीराम मीणा रिंकू मीणा, दलीप खोह, संदीप मीणा, कृष्ण पोंख, मुकेश शर्मा, डॉ संदीप शर्मा, कृष्ण सैन, बंटी सेन गौसेवक, नरसी सैनी, मुकेश गुर्जर छोटूराम खटाणा, दानाराम पोंख गजराज सिंह चंवरा, डॉ. सांवरमल सैनी, भोलाराम जेतपुरा , बजरंग गुर्जर सहित कई लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................