तिलकपुर धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; धूमधाम के मनाया महापरिनिर्वाण दिवस

Jan 15, 2026 - 15:12
 0
तिलकपुर धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; धूमधाम के मनाया महापरिनिर्वाण दिवस

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) उपखण्ड क्षेत्र के गांव तिलकपुर धाम में संत शिरोमणि परमहंस सदगुरु श्री हरचन्द दास महाराज जी के 11 वॉ महापरिनिर्वाण दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।  श्रद्धालुओं ने तिलकपुर धाम के पीठाश्वर महन्त श्री बालक दास महाराज जी से आशीर्वाद ग्रहण किया। जिसमें राजस्थान सहित उत्तप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड सहित आसपास क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। परमहंस सदगुरु श्री हरचंद दास सत्संग ट्रस्ट के सदस्य व मीडिया प्रभारी नरेन्द्र तिलकपुर ने बताया कि हर  वर्ष की भांति इस बार भी आश्रम पर बुधवार रात्रि को विशाल सत्संग का आयोजन किया गया।
 जिसमें कई पार्टियों के द्वारा सत्संग में हिस्सा लिया। परमहंस सदगुरु हरचन्द दास ट्रस्ट द्वारा सुबह हवन का आयोजन किया गया। जिसमें पति पत्नी सहित एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहुतियां दी गई। इसके बाद गुरु पूर्णिया की रस्म निभाते हुए तिलकपुर धाम के बालकदास जी महाराज का श्रद्धालुओं ने शॉल उड़ाकर साफा बंधन कर आशीर्वाद ग्रहण किया गया।
आयोजन के बाद 11 बजे से देर शाम तक भंडारे का आयोजन किया गया। इस बार विशाल भण्डारे का आयोजन हमारे गुरु भाई घनश्याम करसोलिया, नरेन्द्र करसोलिया, वीरेन्द्र करसोलिया,  जितेन्द्र,  सुरेन्द्र ग्राम- निसूरा तहसील- टोडाभीम जिला-करौली की तरफ से किया गया। जिसमें काफी संख्या में महिला पुरुषों ने प्रसादी  ग्रहण की । इस अवसर पर दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर तिलकपुर धाम के पीठाधीश्वर महंतश्री बालक दास जी महाराज ,डॉ. रमेश चंद, सुखचन्द फौजी, केवल राम गुर्जर, डॉ.मातादीन बिसारिया ,गोपी भाई, सेवादार अमर सिंह, मोहन लाल, विश्राम दत्त, सतेन्द्र यादव, रामवीर,सुरेश प्रधान आगरा, रमेश लालपुरिया, विष्णु गुर्जर भावली, राजेंद्र फौजी तिलकपुर, बृजलाल सैनी,मा.प्यारे लाल नंदराम वकील, मनोहर लाल बाबू  बिजन मीणा, महंत फलाहारी दास, मनोरी, ललित नाथ,धनसिहं बैरवा, खुशीराम फौजी, बलराम गुर्जर आदि लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................