राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिचगांवा में मेन्टोरिंग एमिनेट एक्सपर्ट इंटरनेशनल प्रोग्राम का हुआ आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) पीएम योजना के राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत मेंटोरिंग एनिमेट एक्सपर्ट इंटरनेशनल प्रोग्राम में डॉ जुबेर खान का अभिनंदन किया गया। क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिचगांव के परिसर में आयोजित हुए मेन्टोरिंग एमिनेट एक्सपर्ट (इंटरनेशनल प्रोग्राम) के अन्तर्गत भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की समिति के पूर्व सदस्य डॉ जुबेर खान द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। एवं खेलकूद के क्षेत्र में केरियर संबंधी प्रेरणा दी गई।
थाई बॉक्सिंग खेल में वर्ल्ड चैम्पियन रहे चुके डॉ जुबेर खान मार्शलआर्ट्स, बॉक्सिंग, योगा एवं युवा मामलो मे भारत सहित नेपाल, भूटान, चीन, श्रीलंका, ईरान आदि में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उक्त कार्यक्रम के दौरान बॉक्सर ताहिर खान, प्रॉपर्टी डीलर शाहरुख खान, गोविंद पूनिया, सरपंच संजू बाई मीणा, प्रिंसिपल रूप चंद मीना, मोतीलाल, पप्पूलाल, जगदीश, मनीष, आसम, बीना, देशराज, रमाकांत, सुनील, अनिल कुमार, कांतिलाल, रविकांत आदि मौजूद रहे।


