जनता समझ चुकी है डबल इंजन की सरकार का महत्व- मोहित यादव

Jun 15, 2023 - 18:43
 0
जनता समझ चुकी है डबल इंजन की सरकार का महत्व- मोहित यादव

बहरोड़ (अलवर, राजस्थान/ योगेश शर्मा) बहरोड़ विधानसभा के गांव मिलकपुर (नीरपैलेस) में भाजपा के सयुंक्त मोर्चा का सम्मेलन हुआ। इस मौके पर भाजपा नेता मोहित यादव सहित कई भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया। सभी ने भाजपा की जनहित नीतियों और राजस्थान में होने वाले अगले चुनाव के विषय में विस्तार से चर्चा की। चर्चा में अपनी राय रखते हुए मोहित यादव ने कहा “पिछले 9 सालों में केंद्र सरकार की उपलब्धियां ही राजस्थान में भाजपा की जीत के लिए पर्याप्त हैं। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहाँ पर विकास की रफ़्तार तेज़ है, लोग संतुष्ट हैं, अपराधी डरे हुए हैं और ये फ़र्क जनता ख़ुद समझ पा रही है। इस बार भ्रष्टाचार, अपराध, अव्यवस्था, कुशासन से त्रस्त राजस्थान की जनता का पूरा रुझान भाजपा की ओर है। डबल इंजन की सरकार का महत्व और उससे होने वाले लाभ अब उभरकर जनता के सामने आ रहे हैं बस हमें ज़रूरत है सिर्फ प्रदेशवासियों से मिलकर उनके विश्वास को और मज़बूत बनाने की, इसीलिए घर घर संपर्क अभियान को गति देनी है। राजस्थान में भाजपा की मज़बूती के लिए ये कदम उठाना ज़रूरी है। आओ हम सभी इस अभियान के तहत रोज़ाना ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के घरों तक पहुंचे और उन्हें भाजपा की कार्यशैली, आदर्शों, उपलब्धियों की जानकारी दें और भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने में अपना पूरा योगदान दें।”  इस मौके पर मोहित यादव के साथ जिला अध्यक्ष उमैद भाया, जिला पार्षद राम नरेश, मंडल अध्यक्ष संजय मीर, सुनील मास्टर सहित सभी मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................