सड़क सुरक्षा पैदल रैली का हुआ आयोजन
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मंगलवार को कार्यालय परिसर से सड़क सुरक्षा पैदल रैली का आयोजन किया गया।
प्रादेशिक परिवहन अधिकारी इंदु मीणा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना, जिसमें हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग, गति सीमा का पालन, नशे में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन पर बात न करने, सड़क का सही उपयोग करने और पैदल यात्रियों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण नियमों पर जोर दिया गया ताकि सड़क दुर्घटना में कमी व आमजन में जागरूकता लाई जा सके।
सड़क सुरक्षा पैदल रैली की समाप्ति के पश्चात सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलवाई गई। इसके साथ ही, सुरजीत बालिका विद्यालय में भी सड़क सुरक्षा पैदल रैली निकाली गई, जिसमें छात्राओं, शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर देवेंद्र सूंडा, परिवहन निरीक्षक पंकज शर्मा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी गौरव गर्ग, सहायक प्रोग्रामर दरब सिंह, सूचना सहायक कामिनी, भावना तोमर एवं अजय कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।