राज सखी भरतपुर मेला-2026 का शुभारंभ, 21 से 28 जनवरी तक होगा आयोजन
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज सखी भरतपुर मेला-2026 का शुभारंभ बुधवार को विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में किया जायेगा। मेले का आयोजन जिला प्रशासन एवं जिला परियोजना प्रबंधन इकाई (राजीविका) द्वारा किया जा रहा है।
जिला प्रबंधक राजीविका भारती भारद्वाज ने बताया कि मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण, वस्त्र एवं उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जाएगी। प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के लिए गतिविधियाँ तथा भरतपुर गॉट टैलेन्ट जैसे आकर्षक आयोजन भी आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि मेले का समय प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा। मेला 21 से 28 जनवरी 2026 तक आमजन के लिए खुला रहेगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पधारकर महिला सशक्तिकरण एवं स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की है।

