दो बाइकों की भिड़ंत में 3 युवक गंभीर घायल: पुलिसकर्मी ने सड़क किनारे पड़े देखकर बस से पहुंचाया अस्पताल

Jan 23, 2026 - 05:05
 0
दो बाइकों की भिड़ंत में 3 युवक गंभीर घायल: पुलिसकर्मी ने सड़क किनारे पड़े देखकर बस से पहुंचाया अस्पताल

डीग जिले के गांव बहज के पास गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घायलों की पहचान हेमंत (27), युधिष्ठिर (30) निवासी देविया नगला और निशांत (29) निवासी साद मोहल्ला डीग के रूप में हुई है। हेमंत और युधिष्ठिर अपनी ससुराल पास्ता से अपने गांव देविया नगला लौट रहे थे, तभी गोवर्धन की ओर से आ रही निशांत की बाइक से उनकी टक्कर हो गई।

दुर्घटना के बाद तीनों घायल सड़क किनारे पड़े थे। उसी दौरान डीग एसपी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी देवेश वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने घायलों को देखकर एक रोडवेज बस रुकवाई और सभी को बस में बैठाकर डीग अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचने पर घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया और उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद, घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर डीग कोतवाली के एएसआई राजवीर सिंह अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी पक्ष ने इस संबंध में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है