डीग में जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन: निजी स्कूल संचालकों ने निदेशालय के निर्देशों की अनदेखी का लगाया आरोप

Jan 23, 2026 - 05:04
 0
डीग में जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन: निजी स्कूल संचालकों ने निदेशालय के निर्देशों की अनदेखी का लगाया आरोप

डीग जिले में सैकड़ों निजी स्कूल संचालकों ने गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी मनोज खुराना के खिलाफ प्रदर्शन किया। संचालकों ने उन पर शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अवहेलना करने का गंभीर आरोप लगाया है। स्कूल शिक्षा परिवार भरतपुर के संभाग प्रभारी उदयभान शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्कूल संचालक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

संचालकों ने आरोप लगाया कि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए RTE (शिक्षा का अधिकार) के तहत होने वाली शैक्षणिक सत्यापन प्रक्रिया को बार-बार गैर-नीतिगत तरीके से निरस्त किया जा रहा है। स्कूल संचालकों ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी का दायित्व केवल सत्यापन दल द्वारा की गई जांच की पुष्टि करना है। इसके बावजूद, वे अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर निर्णय ले रहे हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फीस वृद्धि का अधिकार स्कूल लेवल फीस कमेटी (SLFC) को है, न कि जिला शिक्षा अधिकारी को। संचालकों ने बताया कि शिक्षा निदेशालय के आदेशों की प्रतियां पहले ही जिला शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराई जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद उन आदेशों की अनदेखी की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित न मिलने पर निजी स्कूल संचालकों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

निजी विद्यालय संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो जिले के सभी निजी विद्यालयों में अवकाश रखकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है