लोहार्गल सूर्य मंदिर में सूर्य सप्तमी महोत्सव का ध्वज पूजन के साथ हुआ आगाज

Jan 23, 2026 - 09:36
 0
लोहार्गल सूर्य मंदिर में सूर्य सप्तमी महोत्सव का ध्वज पूजन के साथ हुआ आगाज

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में स्थित सूर्य मंदिर परिसर में सूर्य सप्तमी महोत्सव को लेकर शुक्रवार को ध्वज पूजन का मंत्र उच्चारण के साथ शानदार आगाज हुआ l
लोहार्गल धाम सूर्य मठ में सूर्य सप्तमी महोत्सव को लेकर तैयारियां पूर्ण हुई और सूर्य मठ मंदिर में सूर्य ध्वज पूजन के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ l भगवान सूर्यनारायण का बंगाली फूलों से अलौकिक श्रृंगार भी किया जाएगा l 25 जनवरी को सूर्य सप्तमी महोत्सव पर मंदिर परिसर में सुप्रसिद्ध भजन गायककारों द्वारा भजनों की रस गंगा प्रवाहित की जाएगी एवं भंडारे का भी आयोजन होगा जिसमें श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे l 

लोहार्गल पीठाधीश्वर जगतगुरु श्री रामानुजाचार्य महंत स्वामी अवधेशाचार्य  महाराज के द्वारा ध्वज पूजन कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया गया l जिसमें पंडित आचार्य चेतन  शर्मा के द्वारा मंत्र उच्चारण करके पूजन करवाया गया गणेश पूजन के साथ ध्वज पूजन और पूर्व आचार्य समाधि स्थल पूजन गौ माता पूजन करके कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया l इस दौरान पंडित मनीष शर्मा ,मनोज कुमार रिया, सांवरमल सेन, युवराज देव प्रपन्नाचार्य प्रतीक्षा शर्मा, कीर्ति शर्मा ,मुकेश शर्मा, पंडित सुरेंद्र शास्त्री आदि मौजूद रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................