100 डेज़ बाल विवाह निवारण अभियान के तहत थानागाजी ब्लॉक में बाल संरक्षण समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ आयोजित

Jan 27, 2026 - 13:11
 0
100 डेज़ बाल विवाह निवारण अभियान के तहत थानागाजी ब्लॉक में बाल संरक्षण समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ आयोजित

थानागाजी (अलवर/ कमलेश जैन) शिव शिक्षा समिति राणोली द्वारा संचालित कवच परियोजना के अंतर्गत 100 डेज़ बाल विवाह निवारण अभियान के तहत थानागाजी ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय बाल संरक्षण समिति के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायत समिति सभाभवन, थानागाजी में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे से किया गया।
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) अमीर अली द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी ग्राम विकास अधिकारियों एवं सरपंचों को निर्देशित किया कि पंचायत स्तर पर गठित बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय करते हुए ग्राम स्तर पर बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों से संबंधित सूचनाओं का नियमित एवं व्यवस्थित संकलन किया जाए।
प्रशिक्षण के दौरान BCMO बनवारी लाल एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग से  सुनील शर्मा भी उपस्थित रहे और उन्होंने विभागीय योजनाओं एवं बाल संरक्षण से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के अगले सत्र में परियोजना अधिकारी प्रियंका सिंह ने मिशन वात्सल्य के अंतर्गत गठित बाल संरक्षण समिति की संरचना, सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारियाँ, रिपोर्टिंग तंत्र तथा जिले में बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़ों पर विस्तृत जानकारी साझा की। साथ ही प्रतिभागियों को जीपीडीपी के 9 इंडिकेटर एवं बाल मित्रपूर्ण पंचायत की अवधारणा से भी अवगत कराया गया।
ब्लॉक समन्वयक नोरतन शर्मा ने जिले में बाल विवाह की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कम उम्र में होने वाले विवाह आज भी एक गंभीर सामाजिक समस्या बने हुए हैं। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं प्रतिभागियों को बाल विवाह निषेध की शपथ भी दिलाई गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अन्य ब्लॉक समन्वयक देवेन्द्र मेहरा एवं पीयूष सोमवंशी सहित थानागाजी ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों से ग्राम विकास अधिकारी, सरपंच एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................