लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र मे बारिश की ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी; गिरे ओले
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) उपखंड क्षेत्र सहित कई जगहों पर नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार सुबह बारिश हुई। और दिन भर सर्द हवाओं से ठंडक बढ़ गई।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को जिले में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना बताई गईआने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने का अनुमान है।
बेमौसम बारिश और सर्द हवाओं ने ठंड को काफी बढ़ा दिया है। बारिश और बादलों के कारण दिन के तापमान में भारी कमी आई है, जिससे कोल्ड डे स्थिति बन गई है। सर्दी की वजह से लोगों की कंपकंपी छूट रही है।