केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग को लेकर चार घंटे तक लगा रहा जाम

Dec 26, 2025 - 13:00
Dec 26, 2025 - 13:21
 0
केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग को लेकर चार घंटे तक लगा रहा जाम

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ आवाज मंच के बैनर तले केंद्रीय विधालय की मांग को लेकर लग रहा जाम करीब  चार घण्टे बाद खुल गया। 
वही मुकेश जैमन ने शनिवार को कांदोली बाईपास पर महापड़ाव करने की बात कही। तीन दिनों से राजगढ़ कस्बा पूर्णतया बंद  होने पर प्रशासन के नुमाइंदे नही आने पर कड़ी निंदा की। सुरक्षा के तौर डीएसपी मनीषा मीना, राजगढ़ थानाधिकारी राजेश मीना, टहला थानाधिकारी मुकेश मीना, रैणी थानाधिकारी राजपाल चौधरी सहित पुलिस लाइन का अतिरिक्त जाप्ता मौजूद रहा

राजगढ़ आवाज मंच के बैनर तले केंद्रीय विधालय की मांग को लेकर चल रहे धरने को लेकर शुक्रवार की सांय राजगढ़ डीएसपी मनीषा मीना ने थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से अपील करते हुए बताया कि राजगढ़ के कुछ लोगो ने दोपहर 12 से सांय 4 बजे तक केंद्रीय विधालय जो राजगढ़ के लिए स्वीकृत हुए है उसे रैणी क्षेत्र में हुई स्वीकृति को निरस्त करने को लेकर जाम लगाकर जो आन्दोलन चल रहा है। विगत दो दिन से राजगढ़ के बाजार भी बंद है। क्योंकि मेगा हाइवे मार्ग को जाम करने से आमजन को बड़ी परेशानी हुई है। उन्होंने बताया कि आंदोलनकारियो ने पुलिस को भी राजकार्य में बाधा हुई है। जिनमे मुख्य लोगो खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कुछ लोगो को चिन्हित किया है। जिनको पाबंद किया है ताकि भविष्य में ऐसी गलती न करे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................