'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत मालाखेड़ा में छापेमारी, भारी मात्रा में सॉस और पिस्ता कटिंग जब्त
अलवर (अनिल गुप्ता) आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अलवर के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत आज मालाखेड़ा कस्बे में मै0 मनीष कुमार नरेश कुमार गणेश चौक से एक पिस्ता कटिंग एवं एक रेड चिली सॉस का नमूना जांच हेतु लिया गया।
जिसमें पिस्ता कटिंग में रंग की मिलावट का अंदेशा होने पर करीब 10 किलो पिस्ता कटिंग को जप्त किया गया एवं सॉस में रंग के मिलावट की आशंका पर 236 बोतल सॉस की जप्त की गई उक्त दुकान पर साफ सफाई सही नहीं पाए जाने के कारण उक्त को Fssa की धारा 32 के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस दिया गया, कृष्णा डेरी पुराना बस स्टैंड मालाखेड़ा से एक घी का नमूना जांच हेतु लिया जाकर प्रयोगशाला भेजा गया, मै0 भगवान सहाय शर्मा कटी घाटी अलवर से एक कुल्फी एवं एक आइसक्रीम का नमूना जांच हेतु लिया जाकर प्रयोगशाला भिजवाए।


