बसेठ - धौलागढ़ सड़क मार्ग पर बाइक सवार एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
कठूमर (दिनेश लेखी)। देवी धौलागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा तरफ़ बहतु के बाइक सवार एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने कठूमर सीएचसी में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बसेठ निवासी भूरसिंह राठोड़ ने बताया कि बुधवार रात साढ़े आठ बजे को बसेठ से धौलागढ़ जा रहे थे कि बसेठ से धौलागढ़ के बीच एक बाइक सवार झाड़ियों में घायल अवस्था में पड़ा था। भूरसिंह राठौड ने इसकी सूचना पुलिस को दी और सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल को एम्बूलैंस की सहायता से कठूमर सीएचसी पर लाया गया । जहां डाक्टरों ने हेमराज को मृत घोषित कर दया। मृतक की शिनाख्त हेमराज मीणा पुत्र चंदनसिंह उम्र 28 साल निवासी खेड़ा तरफ़ बहतु के रूप में हुई ।