वैश्य समाज कठूमर के तत्वावधान में 2 फरवरी को जाट धर्मशाला में होगा रक्तदान शिविर आयोजित
कठूमर (दिनेश लेखी) वैश्य समाज कठूमर के तत्वावधान में एसएमएस अस्पताल जयपुर व जीवनधारा ब्लड बैंक अलवर के सहयोग से पांचवां विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 2 फरवरी सोमवार को आयोजित किया जाएगा। कैम्प की तैयारियां चल रही है।
शिविर प्रभारी अनिल कूलवाल व सह प्रभारी सुरेश खंडेलवाल व शैलू अग्रवाल ने बताया कि वैश्य समाज के अध्यक्ष लोकेश जैन के सानिध्य व युवा अध्यक्ष रमाकांत खंडेलवाल की देखरेख में आयोजित किये जा रहे सफल रक्तदान के लिए प्रचार प्रसार कर अधिकाधिक संख्या में लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
शिविर तैयारी को लेकर एक बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें महामंत्री गगन खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष छैल बिहारी अग्रवाल, पारस जैन, लोकेश पंसारी, मनोज आमेरिया, रविन्द्र खंडेलवाल, रवि जैन टिटपुरी, ग्रीस बंसल आदि मौजूद थे। लक्ष्मणगढ़ रोड स्थित जाट धर्मशाला में आयोजित होने वाले शिविर में रक्तदाताओं को डोनर कार्ड व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। लगातार पांचवीं बार रक्त देने वाले रकतवीरो का भी विशेष सम्मान किया जाएगा।