राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के छात्रों ने किया अधिवास सर्वेक्षण
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजकीय महाविद्यालय राजगढ़, अलवर के भूगोल विभाग के एम.ए. फाइनल के विद्यार्थियों द्वारा विभागाध्यक डॉ जगफूल मीना, डॉ चित्रा मीना और डॉ चिरंजी लाल रैगर के नेतृत्व मे अधिवास सर्वेक्षण के लिए कं कांदोली गांव में दिनांक पांच दिवसीय कैम्प आयोजित किया गया है। जिसमे पूरे गांव उत्तर में बाढ़ गांव से दक्षिण में जोहड़ी का अधिवास सर्वेक्षण करने के लिए 15-15 विद्यार्थियों के ग्रुप बना कर पूरे गांव के घरों, गली, मोहल्ले, मंदिर तथा देवस्थानो के मैप तैयार किए गए हैं।
विद्यार्थियों को डैंपिंग लेवल सर्वेक्षण करवाया गया है जिससे कांदोली गांव की मुख्य सड़क का समतलीकरण करना सीखाया गया। विद्यार्थियों को बताया कि सड़क को समतल बनाने के लिए, किस जगह कितनी मिट्टी डालनी है और कौनसी जगह सड़क ऊंची उठी हुई है। इस कैम्प में एम.ए. फाइनल के सभी विद्यार्थी तथा भूगोल विभाग का लैब बॉय रामेश्वर मीना उपस्थित रहेl