बावड़ी उपखंड के सोयला पीएचसी को मिली नई 108 एंबुलेंस: सड़क हादसों के घायलों और मरीजों को मिलेगी त्वरित राहत

Oct 6, 2026 - 18:23
 0
बावड़ी उपखंड के सोयला पीएचसी को मिली नई 108 एंबुलेंस:  सड़क हादसों के घायलों और मरीजों को मिलेगी त्वरित राहत

बावड़ी (मिश्रीलाल लखारा)

बावड़ी उपखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सोयला क्षेत्र के ग्रामीणों और राहगीरों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अस्पताल में आने वाले आसपास के गांवों के मरीजों और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से नई 108 एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है।

जर्जर एंबुलेंस से मिली निजात

पीएचसी सोयला के हेल्थ सुपरवाइजर महिपाल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में संचालित 108 एंबुलेंस काफी पुरानी और जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी थी। ऐसे में एनएच-62 पर होने वाले सड़क हादसों के गंभीर घायलों को तुरंत उच्च चिकित्सा केंद्र तक रेफर करने तथा गर्भवती महिलाओं और अन्य गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए नई एंबुलेंस की सख्त आवश्यकता थी। नई एंबुलेंस मिलने से अब क्षेत्र के लोगों को समय पर आधुनिक आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

ग्रामीणों और स्टाफ ने किया भव्य स्वागत

नई एंबुलेंस के पीएचसी पहुंचने पर चिकित्सा अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। पीएचसी के चिकित्सक डॉ. कैलाश बिश्नोई, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने एंबुलेंस स्टाफ—पायलट मुकेश कुमार जैपाल, गौतम पांगा और ईएमटी कुलदीप सैनी का साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद एएनएम राजबाला चौधरी ने एंबुलेंस पर कुंकुम तिलक लगाकर विधिवत रूप से इसका शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जियाराम तंवर, कोजाराम भाटी, श्यामलाल जैपाल, मुन्नाराम कच्छावा, महेंद्र टाक, हरिराम सारण, दीपिका सिंह, पल्लवी शर्मा, किशोर कुमार और प्रमिला चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................