बारां जिले की मिली हंसराज मीणा को कांग्रेस जिला अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी

Jan 31, 2026 - 06:18
Jan 31, 2026 - 06:47
 0
बारां जिले की मिली हंसराज मीणा को कांग्रेस जिला अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी

अंता (शफीक मंसूरी ) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने हंसराज मीणा को बारां जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद पुरे बारां जिले में उनका जोरदार स्वागत किया जा रहा हैं और आतिशबाजी कर मिठाई बाटी जा रही हैं कई कांग्रेसी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत उनके निजी आवास उदपुरिया पहुंच कर आतिशबाजी फूल मालाएं पहनाई गईं और मिठाई बांटी गई। जिले के कई कांग्रेस कार्यकर्ता मोबाइल पर बधाईया दे रहे हैं इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि हंसराज मीणा को संगठन के प्रति उनके निरंतर समर्पण, अटूट निष्ठा और उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्यों को देखते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है।विधायक प्रमोद जैन भाया, पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल के प्रति कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं मे दिखा उत्साह कांग्रेस नगर अध्यक्ष ललित गालव ने कहा कि यह नियुक्ति उनके दूरदर्शी नेतृत्व, प्रभावी कार्यकुशलता और कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने में दिए गए योगदान का प्रमाण है।

ल्पसंख्यक जिला कांग्रेस अध्यक्ष अली हुसैन टीपू बालदड़ा ने कहा कि संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और संघर्षशीलता के  लिए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है।पूर्व नगर पालिका चेयरमेन मुस्तुफा खान ने कहा कि पूर्व मंत्री विधायक प्रमोद जैन भाया ने कर्मठ संघर्षशील, जुझारू हंसराज मीणा पर विश्वास जताया है और संगठन को मजबूती प्रदान की है। पार्षद जाकिर खान बारां ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन नई ऊर्जा, मजबूती और जनविश्वास के साथ आगे बढ़ेगी।नव नियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष हंसराज मीणा को बधाइयों का दौर जारी, मुस्तफ़ा खान पूर्व चेयरमैन अंता, नरेंद्र नंदवाना, अयूब खान पिसीसी सदस्य, इदरीश खान, राजेंद्र सिंह नागदा, ललित गालव, राधाकिशन मालव, ओम  नागर, मल्लू भाई, याक़ूब भाई पाटुन्दा, रफ़ीक़ भाई बीड़ी वाले, असगर अली मांगरोल, सोहेल भाई मांगरोल, विजय सुमन बिट्टू, मुर्तुजा अंसारी, वसीम खान, शारीक खान, संदीप शर्मा, बंटी मेवाती सिसवाली, मनोज त्यागी, इमरान चंडालिया, हारून भाई, भंवरलाल सुमन, शिवराज सिंह, पलायथा,  मदन दरोगा, सदर मन्नू पठान, जाकिर पार्षद, परवेज पार्षद, संतोष गालव, अजय मेहता, कन्हैया पंकज, गजेंद्र शांत, बाबूलाल देवलिया, कलाम बारां, सादिक खान, नदीम खान, अरबाज़ हरनावदा, गजेंद्र मालव, भोज्याखेड़ी मौजूद रहे|

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................