तिगरिया गांव की पोखर में मिली नाबालिग छात्रा की लाश के मामले मे एक ओर आरोपी गिरफ्तार

Feb 6, 2026 - 13:36
 0
तिगरिया गांव की पोखर में मिली नाबालिग छात्रा की लाश के मामले मे एक ओर आरोपी गिरफ्तार

कठूमर (दिनेश लेखी)। पुलिस थाना कठूमर ने पिछली साल अगस्त में तिगरिया गांव की पोखर में तैरती मिली नाबालिग छात्रा की लाश के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर छात्रा के साथ बलात्कार हत्या करने का मामला दर्ज था।  इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

थाना प्रभारी द्वितीय गुलाब सिंह ने बताया कि मृतका के पिता  ने रिपोर्ट में बताया दिनांक 06-09-2025 की रात्रि को खाना खा-पीकर मेरे तीनों बच्चे जिनमें एक लड़का उम्र 8 साल और बड़ी बच्ची मनीषा उम्र 16 वर्ष व छोटी बच्ची मोनिका उम्म्र 14 वर्ष तीनो ही बगल वाले टावर वाले कमरे में सो रहे थे तीनों बच्चे पढ़ने के बाद उसी कमरे में सो जाते हैं मैं और मेरी पत्नी राधा व बच्चा मनीष शाम को खाना खा के दुसरे कमरे मैं सो रहे थे । सुबह जब चाय पानी के लिए हरीशचंद ने जब जगाया तो बच्ची मनीषा कमरे में नहीं थी। मैंने इधर-उधर देखा पास पडोसी से पूछा रिश्तेदारों से जानकारी ली तो सभी ने मना कर दिया तो मैंने गाँव के लोगों को बताया कि मेरी बच्ची मनीषा अचानक घर से लापता हो गई। सुबह सोच को जाने वाले लोगों ने देखा स्कूल के सामने वाली पोखर में कोई लाश पड़ी हुई है। गाँव के लोगों ने उसे बाहर निकाला। पुलिस ने इस मामले में  कार्रवाई करते हुए  शुक्रवार को आरोपी राकेश पुत्र हुकम जाटव उम्र 22 साल निवासी तिगरिया को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले एक अन्य आरोपी शिवचरण को गिरफ्तार कर चुकी हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................