मतदाता सूची में अयोग्य/फर्जी मतदाताओं के नाम हटवाने के लिए लगाई याचिका

Oct 2, 2020 - 23:51
 0
मतदाता सूची में अयोग्य/फर्जी मतदाताओं के नाम हटवाने के लिए लगाई याचिका

अलवर,राजस्थान 
बहरोड़। सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश यादव ने वार्ड न. 22 नगरपालिका बहरोड़ मतदाता सूची में अयोग्य/फर्जी मतदाताओं के नाम हटवाने के लिए याचिका लगाई है। जिसमें बताया गया है कि वार्ड न. 22 नगरपालिका बहरोड़ मतदाता सूची में वार्ड न. 27 इन्द्रा काॅलोनी के पाॅच अयोग्य फर्जी नाम अंकित है। जिनका विवरण निम्नप्रकार से है। 1. महावीर प्रसाद पुत्र हीरालाल क्रमांक 571 वार्ड न. 22 न.पा. बहरोड़। 2. विद्या देवी पत्नि महावीर क्रमांक 572 वार्ड न. 22 न.पा. बहरोड़। 3. धर्मेन्द्र पुत्र महावीर प्रसाद क्रमांक 569 वार्ड न. 22 न.पा. बहरोड़। 4. ममता पत्नि धर्मेन्द्र क्रमांक 570 वार्ड न. 22 न.पा. बहरोड़। 5. शिवकुमार पुत्र महावीर प्रसाद क्रमांक 573 वार्ड न. 22 न.पा. बहरोड़ हैं। उपरोक्त सभी नाम वार्ड न. 27 इन्द्रा काॅलोनी नगरपालिका बहरोड़ की वोटर लिस्ट में भी दर्ज है। जो इस प्रकार हैं - 1. महावीर प्रसाद पुत्र हीरालाल क्रमांक 479 वार्ड न. 27 न.पा. बहरोड़। 2. विद्या देवी पत्नि महावीर क्रमांक 480 वार्ड न. 27 न.पा. बहरोड़। 3. धर्मेन्द्र पुत्र महावीर प्रसाद क्रमांक 476 वार्ड न. 27 न.पा. बहरोड़। 4. शिवकुमार पुत्र महावीर प्रसाद क्रमांक 477 वार्ड न. 27 न.पा. बहरोड़ हैं। उपरोक्त सभी लोग वार्ड न. 27 इन्द्रा काॅलोनी नगरपालिका बहरोड़। तथा ममता का नाम वार्ड न. 22 में जिस आधार कार्ड पर जोड़ा गया है वह ग्राम हतना देरी, छतरपुर, मध्यप्रदेश का आधार कार्ड लगाया गया। उसमें ममता के पति का नाम प्रेमलाल अहीरवार दर्ज है। जिसमें धमेंद्र की पत्नि होना साबित नहीं है।

  • मयंक शर्मा की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................