आदिनाथ जैन मंदिर में हुआ कार्यक्रम आयोजित , मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया
कठूमर (दिनेश लेखी) कस्बे के आदिनाथ जैन मंदिर में गुरुवार को जैन धर्म के छठे तीर्थंकर भगवान श्री 1008 पद्मप्रभु का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नित्य नियम पूजा एवं शांतिधारा के साथ मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए।
धर्म जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष इंद्रा जैन ने बताया कि महोत्सव के तहत भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, 48 दीपों से भक्तामर पाठ, चालीसा एवं सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।
इस मौके पर अध्यक्ष मुकेश जैन, विजयपाल जैन, पारस जैन, अशोक जैन, जितेंद्र जैन, देवेंद्र जैन, पूनम जैन, शिप्रा जैन ,जूली जैन, सविता जैन, मंजू जैन, ऊषा जैन, अर्चना जैन सहित अनेक जैन धर्मावलंबी उपस्थित रहे।