कस्बा जनूथर में आयोजित हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन; भव्य कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर जगह जगह हुआ स्वागत
जनूथर (हरिओम सिंह) कस्बा जनूथर के भूतेश्वर मंदिर परिसर में मंदिर के महंत सियाराम दास के मुख्यातिथ्य लालदास मंदिर के महंत श्यामदास के विशिष्ट आतिथ्य में विराट सर्व हिन्दू समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया। हिंदू सम्मेलन आयोजन से पूर्व महिलाओं की ओर से श्याम पाराशर के नेतृत्व में भव्य कलशयात्रा निकाली गई जो भूतेश्वर मंदिर परिसर से आरंभ होते हुए कस्बा के मुख्य बाजार दीवान थोक सैंनी मौहल्ले सहित ऊंचे नीचे नगला से गुजरती पुनः भूतेश्वर मंदिर परिसर पहुंची।इस दौरान महिलाओं द्वारा नूतन परिधानों के साथ शिर पर मंगल कलश धारण कर डीजे की भक्तिमय धुन पर जमकर ठुमके लगाये। युवाओं सहित कस्बा के सर्वसमाज के लोगों ने हाथ में राम ध्वजा झंडी बैनर तले श्री राम के जयघोष गुंजायमान रहे जिससे कस्बा का वातावरण भक्ति से ओत प्रोत नजर आया।कलश यात्रा का कस्बा के विभिन्न मार्गों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर जमकर स्वागत किया।कलश यात्रा के समापन उपरांत मंदिर के महंत सियाराम दास द्वारा भगवान श्री राम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित के साथ सर्व समाज हिंदू सम्मेलन की शुरुआत हुई मंदिर परिसर में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्कूली छात्राओं की ओर से स्वागत गान के साथ देशभक्ति परक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुती आकर्षण का केंद्र रही।
विभाग प्रचारक उत्कर्ष द्वारा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जातिगत आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर प्रेम सौहार्द भाई-चारे के साथ जीवन जीना चाहिए। हमें जैविक प्राकृतिक खेती के साथ गौरक्षा पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए।कुटुंब उद्बोधन के दौरान महंत सियाराम दास ने एकल परिवार के साथ पारिवारिक अलगाव बिखराव पर चिंता जाहिर की।सम्मेलन के दौरान शिब्बी जाट को 17 सदस्यीय,लाल सिंह जाटव को 27 सदस्यीय,सतीश खंडेलवाल को 18 सदस्यीय,महेंद्र बामनिया को बतौर संयुक्त परिवार के चलते सम्मानित किया गया। वहीं कस्बा के गौरक्षा दल गोविंद शाक्य विवेक प्रताप सिंह टीम को गौ सेवा के लिए गारौली निवासी परशुराम पुत्र छिद्दी जाट को गौपालन दुलीचंद जाटव को अपने सभी सदस्यों का विवाह दिन में संपन्न करने, इस्मेश चौधरी को पीतम ई मित्र को 5हजार रुपए की वापिसी के कारण ईमानदारी की खातिर ओमप्रकाश माठा को पर्यावरण संरक्षण के लिए, बंटी बनैय सिंह कविता शैलेष को वीर माता के तहत सम्मानित किया गया।भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मीकांत उपमन द्वारा किया गया।वहीं योगेश एण्ड पार्टी की ओर भजन संकीर्तन कार्यक्रम हुआ। सम्मेलन में सैंकड़ों की तादाद में स्थानीय सहित दूर दराज से आये सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।