विकास कार्यों एवं बजट घोषणाओं को लेकर बैठक 17 को होगी आयोजित
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) विकास कार्यों एवं फ्लैगशिप, बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा को लेकर संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया की अध्यक्षता में 17 फरवरी को प्रातः 11.00 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में बैठक आयोजित की जायेगी।
बैठक में नगर निगम के सभी अधिकारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान पेयजल, सीवरेज, सड़क, सफाई व्यवस्था, जनगणना 2027 की तैयारी, मुख्यमंत्री शहर रोजगार गारंटी योजना, बजट घोषणा से संबंधित कार्यों की प्रगति की विभागवार समीक्षा की जाएगी तथा संबंधित अधिकारियों से अद्यतन स्थिति की जानकारी ली जाएगी।