स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, नागरिकों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

Feb 14, 2026 - 12:16
 0
स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, नागरिकों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान के तहत भरतपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त कनिष्क कटारिया ने बिजली घर चौराहा पर आयोजित जागरूकता नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहरवासियों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर बीडीए आयुक्त ने उपस्थित व्यापारियों, नागरिकों एवं आमजन को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर केवल प्रशासनिक प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही संभव है। नगर निगम द्वारा विभिन्न वार्डों में सात दिवसीय स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने व्यापारिक प्रतिष्ठानों से अपील की कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और ग्राहकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम में बीडीए आयुक्त एवं सिटी राहुल सैनी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने उपस्थित कार्मिकों, सफाई कर्मचारियों तथा शहरवासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और सभी से शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग की अपेक्षा की।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने स्वच्छता के महत्व, कचरा पृथक्करण, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता अभियान बोर्ड पर हस्ताक्षर कर अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम के अधिशाषी अभियन्ता भरत कुमार, स्काउड गाइड सचिव भानुप्रताप सिंह सहित कर्मचारी, सफाई कर्मी, व्यापारी संघ के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में विभिन्न वार्डों में जनजागरूकता कार्यक्रम, रैलियां एवं सफाई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि भरतपुर को स्वच्छ एवं आदर्श शहर के रूप में स्थापित किया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................