अनदेखी : सड़कों पर अतिक्रमण के चलते पैदल चलना बना चुनौती, 'अतिक्रमण' वाली सड़केंः फुटपाथ गायब, बैंक के बाहर भी अवैध पार्किंग

Feb 14, 2026 - 12:19
 0
अनदेखी : सड़कों पर अतिक्रमण के चलते पैदल चलना बना चुनौती, 'अतिक्रमण' वाली सड़केंः फुटपाथ गायब, बैंक के बाहर भी अवैध पार्किंग

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  शहर की सड़कों पर पैदल चलना अब किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। खैरथल के मुख्य बाजारों और विशेष रूप से अग्रसेन सर्किल के पास स्थित बैंकों और शोरूम के बाहर अतिक्रमण ने आम जनजीवन को पूरी तरह से 'जाम' कर दिया है। फुटपाथ अब राहगीरों के लिए नहीं, बल्कि बेतरतीब खड़े वाहनों के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं।
मातोर मार्ग से रेलवे स्टेशन रोड तक जाम
मातोर रोड से रेलवे स्टेशन रोड होते हुए रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सुबह और शाम के समय हालात और गंभीर हो जाते हैं। स्टेशन पहुंचने की जल्दी में निकले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम की वजह से कई बार यात्रियों की ट्रेन तक छूट जाती है। ऑटो, निजी वाहन और सड़क किनारे खड़े वाहन मिलकर रास्ता और संकरा कर देते हैं। दुकानदारों ने फुटपाथ पर सामान फैलाना, बैंकों के बाहर बिना पार्किंग व्यवस्था के वाहन खड़े होना, मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग इन सबने मिलकर शहर की यातायात व्यवस्था को चरमरा दिया है।
जनता की उम्मीदें
शहर वासियों का कहना है कि केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्रवाई की आवश्यकता है। नियमित अतिक्रमण हटाओ अभियान, स्थायी पार्किंग व्यवस्था और ट्रैफिक प्लानिंग के बिना समस्या का समाधान संभव नहीं है। अब देखना यह है कि प्रशासन की ओर से घोषित अभियान कब धरातल पर उतरता है और क्या खैरथल की सड़कों को वास्तव में राहत मिल पाती है या नहीं।

इस संबंध में खैरथल यातायात पुलिस प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी अपील है कि सड़क किनारे वाहन खड़ा करने से बचें। वहीं व्यापारियों एवं अन्य प्रतिष्ठों के जिम्मेदार लोगों से वार्ता कर उन्हें अतिक्रमण नहीं करने की समझाइश भी की जाएगी। इसके बाद नहीं मनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उधर, नगर परिषद खैरथल आयुक्त मुकेश शर्मा ने बताया कि बढ़ते अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। जल्द ही विशेष अभियान चलाकर फुटपाथ और मुख्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। बड़े प्रतिष्ठानों को भी पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................