खंडेलवाल टाटा मोटर्स महुवा में लाखों का गबन, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mar 8, 2026 - 10:50
 0
खंडेलवाल टाटा मोटर्स महुवा में लाखों का गबन, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

महुवा (अवधेश अवस्थी) थाना महुवा पुलिस ने जयपुर आगरा रोड स्थित खंडेलवाल टाटा मोटर्स प्रा.लि. में लाखों रुपये के गबन के मामले में मुख्य आरोपी रिंकू को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार परिवादी दिनेश खंडेलवाल निवासी गणेश चौक महुवा ने 9 दिसंबर 2024 को थाना महुवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी रिंकू  ने कंपनी के टेली सॉफ्टवेयर व अकाउंट ट्रांजेक्शन में हेराफेरी कर कंपनी की आय के रुपये कंपनी में जमा कराने के बजाय अपने अलग-अलग बैंक खातों में जमा करा लिए और लाखों रुपये का गबन किया।
मामले में थाना महुवा में प्रकरण संख्या 580/2024 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं व आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा सागर राणा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल व वृत्ताधिकारी महवा मनोहरलाल मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार मीना के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 मार्च को आरोपी रिंकू  पुत्र कजोड़मल  (30) निवासी गीजगढ़ थाना सिकंदरा जिला दौसा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आरोपी के विभिन्न बैंक खातों व क्रेडिट कार्ड का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है, जिससे गबन की पूरी राशि का पता लगाया जा सके। मामले में आगे की जांच जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है