दूसरा दशक परियोजना द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) राजीव गांधी सेवा केंद्र सौराई में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दूसरा दशक के निर्देशक कमलेश अवस्थी के नेतृत्व में मनाया गया। इस अवसर पर शेर सिंह द्वारा बताया गया कि भारत में महिलाओं की भी अहम भूमिका रही है । दूसरा दशक का परिचय देते हुए सविता स्नेहलता रुक्की बानो रंजना असगर अली सभी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समस्त नारी शक्ति साहस, करुणा और प्रेरणा की प्रतीक है। देश की सेवा में हम भी बराबरी की भागीदारी निभाएँ और एक सशक्त समाज व सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने विचार महिलाओं के प्रति व्यक्त किए। महिला दिवस के अवसर पर ग्रामीण महिलाओं ने भी भाग लिया।