अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नीलिमा गुप्ता की 'गांधार नंदिनी' उपन्यास का विमोचन समारोह सम्पन्न

Mar 8, 2026 - 17:33
 0
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नीलिमा गुप्ता की 'गांधार नंदिनी' उपन्यास  का विमोचन समारोह सम्पन्न

अलवर (कमलेश जैन) अलवर जिले की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था - 'सृजक' एवं सामाजिक संस्था - आर.सी.एन.जी. ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सभागार में देश की प्रतिष्ठित कथाकार श्रीमती नीलिमा  गुप्ता के पौराणिक पात्र गांधारी  पर  केन्द्रित आत्मकथात्मक उपन्यास - 'गांधार नंदिनी' का विमोचन कार्यक्रम देश के वरिष्ठ समीक्षक - साहित्यकार प्रबोध कुमार गोविल की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ । 
सृजक संस्थान के सचिव रामचरण 'राग' ने बताया कि पुस्तक विमोचन समारोह के आरंभ में अतिथियों ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं  दीप प्रज्वलित किया। । इस अवसर पर सृजक संस्थान की उपाध्यक्ष  श्रीमती रेणु मिश्रा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तथा आर.सी.एन.जी. ट्रस्ट की सचिव श्रीमती रितु गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन दिया । 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शैलेन्द्र चौहान, मुख्य वक्ता डॉ० बीना अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि रमेश खत्री तथा  युवा कवि - समीक्षक प्रेम शर्मा ने विस्तार से पुस्तक की समीक्षा एवं मीमांसा प्रस्तुत की जिससे सभागार में उपस्थित सैंकडों दर्शकों ने खूब सराहा, कार्यक्रम में सृजक संस्थान के अध्यक्ष सरदार अमरीक सिंह 'अदब', महावर ज्ञान मंदिर शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता  , शिक्षाविद - कवि डॉ० दीपक चंदवानी , समाज सेवी बी. डी. गुप्ता ने नीलिमा गुप्ता को बधाई प्रेषित की ।  पौराणिक कथाओं पर आधारित - ''गांधार नंदिनी' के प्रकाशन से पूर्व नीलिमा गुप्ता के  तीन उपन्यास  - 'मैं हूँ सीता' , 'मैं कृष्ण सखी' , 'मैं बाबा का कान्हा' तथा एक कहानी संग्रह - 'स्त्री विमर्श की ग्यारह कहानियाँ '  साहित्यिक - जगत में  प्रभावी उपस्थिति दर्ज़ कर चुके हैं । 
इस पुस्तक विमोचन समारोह  कार्यक्रम में अलवर के साहित्यकार, समाजसेवी, प्रबुद्धजनों में पवन खत्री, रघुवर दयाल जैन, गिरवर सिंह बाँकावत, भरतसिंह अहरोदिया, प्रमोद मलिक, डॉ० देशराज मीणा, गोविन्द सिंह, सुभाष नकड़ा, रघुनंदन अवस्थी, मुकेश मीणा, सुरेश अर्जुन, हेमराज सैनी, राधेश्याम शर्मा, ख्याति गुप्ता, पीयूष गुप्ता, सुधीर, ऊषा, हर सहाय, ओमवती, श्रेयानश गुप्ता , गोकुलराम शर्मा 'दिवाकर', कुलदीप सिंह अहरोदिया, संजीव नधेड़िया, के. डी. शर्मा, जगराम सैनी, मधु यादव, मंजू शर्मा , पुष्पलता गुप्ता, लता अग्रवाल, हिमांशु, अलीशा गुप्ता, नीलिमा कालरा, सीमा कालरा , जितेन्द्र पोपली ,प्रशांत यादव , वंदना गुप्ता , शकुन गुप्ता, महेश वेदामृत, सदाराम 'सदा', राम प्रकाश सैनी , जे.पी. मीना, राजेन्द्र वर्मा , मनश्वेता सैनी खुशाल, माया सैनी सनीला गुप्ता, राज कुमारी तनेजा, बबीता सिंह, अभय जैन , विश्वास चेतन सुषमा पाण्डेय एव दीफचंद गुप्ता आदि सैंकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन रामचरण 'राग' ने किया तथा धन्यवाद - आभार खेमेन्द्र सिंह चंद्रावत ने किया ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................