एमएसजे कॉलेज में 15 दिवसीय ईएलपी कार्यक्रम का हुआ समापन, छात्रों ने साझा किए अनुभव

Mar 9, 2026 - 18:30
 0
एमएसजे कॉलेज में 15 दिवसीय ईएलपी कार्यक्रम का हुआ समापन, छात्रों ने साझा किए अनुभव
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) महारानी श्री जया (एमएसजे) कॉलेज में युवा साथी केंद्र द्वारा आयोजित 15 दिवसीय ईएलपी (एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम) का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागी छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, क्योंकि इससे विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनके व्यक्तित्व के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को विभिन्न रचनात्मक और सहभागितापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान किया गया। इन गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों ने नई जानकारियां प्राप्त कीं तथा अपनी नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और टीमवर्क जैसी क्षमताओं को विकसित किया। समापन सत्र में प्रतिभागी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा उन्हें जीवन में निरंतर सीखते रहने और अपने कौशल को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर युवा साथी केंद्र के केंद्र समन्वयक सौरभ कटारा, काउंसलर मानवी चौधरी, काउंसलर मंजूषा सिंह तथा जितेंद्र सिंह सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................