अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएनबी मण्डल कार्यालय में महिला प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Mar 9, 2026 - 18:31
 0
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएनबी मण्डल कार्यालय में महिला प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक मण्डल कार्यालय, भरतपुर में एक दिवसीय महिला प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा।
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा संचालित स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) भरतपुर के माध्यम से भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सोच के अनुरूप महिलाओं को मधुमक्खी पालन एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिलाओं को पीएनबी प्रेरणा की अध्यक्षा शुभी शर्मा एवं प्रयास संस्था की अध्यक्षा अंजू मित्तल द्वारा प्रमाण पत्र एवं टूल किट वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक महिलाएं लाभान्वित हुईं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंजाब नेशनल बैंक के मण्डल प्रमुख प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बैंक निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को आगे बढ़ाने में पंजाब नेशनल बैंक हमेशा कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रहा है। महिला दिवस के अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई, जिससे कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।
इस अवसर पर मण्डल प्रमुख प्रमोद कुमार शर्मा के निर्देशन में प्रोफेसर आरती चोपड़ा (पूर्णिमा यूनिवर्सिटी, जयपुर) तथा पीएनबी प्रेरणा की अध्यक्षा शुभी शर्मा द्वारा पंजाब नेशनल बैंक मण्डल भरतपुर की महिला अधिकारियों को भी एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।  कार्यक्रम में मण्डल प्रमुख प्रमोद कुमार शर्मा, अग्रणी जिला प्रबंधक प्रशांत कुमार, राजभाषा प्रबंधक लक्ष्मी मीणा, आरसेटी निदेशक मलूक सिंह एवं अंकुर शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................