21 दिसम्बर को रन फोर विकसित राजस्थान कार्यक्रम होगा आयोजित

Dec 19, 2025 - 13:59
 0
21 दिसम्बर को रन फोर विकसित राजस्थान कार्यक्रम होगा आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 21 दिसम्बर रविवार को प्रातः 8 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर राजेंद्र नगर, जवाहर नगर होते हुए विश्व शास्त्री पार्क चौपाटी तक रन फोर विकसित राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 
अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर राहुल सैनी ने बताया कि रन फोर विकसित राजस्थान कार्यक्रम में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, खिलाडी एवं सभी सामाजिक संगठन, कोचिंग सेंटर्स, शिक्षण संस्थान, प्राइवेट उपक्रम यथा जिम सेंटर्स वाणिज्य संस्थान तथा राजकीय संस्थाओं सहित सभी प्रबुद्ध जन, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित लगभग 3 हजार प्रतिभागियों की सहभागिता रहेगी। उन्होंने गणमान्य नागरिकों, स्वंयसेवी एवंराजकीय संस्थाओं एवं अन्य सभी से अपील है कि रन फोर विकसित राजस्थान कार्यक्रम में भाग लेकर अपना योगदान अवश्य देवें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................