विधायक राजेंद्र मीणा ने नवीन ग्राम पंचायत मुख्यालय शीशवाड़ा मे अभिनंदन समारोह में लिया भाग क्षेत्र के विकास का किया वादा

Mar 9, 2026 - 18:32
 0
विधायक राजेंद्र मीणा ने नवीन ग्राम पंचायत मुख्यालय शीशवाड़ा मे अभिनंदन समारोह में लिया भाग क्षेत्र के विकास का किया वादा

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधानसभा क्षेत्र की नवीन ग्राम पंचायत मुख्यालयशीशवाड़ा स्थित वनक्या वाले हनुमान मंदिर,  पर  आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र मीणा का ग्रामीणों द्वारा घोड़ी पर बैठकर गम जोशी के साथ स्वागत सत्कार किया इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि आप सभी ग्रामीणों की मांग के अनुसार शीशवाड़ा को नवीन ग्राम पंचायत मुख्यालय बनाया गया है जिससे आपके गांव सहित क्षेत्र का विकास होगा इस दौरान विधायक  राजेंद्र मीणा ने कहां की आप सब के सहयोग से ही मैं विधानसभा में पहुंचा हूं आज भी विधानसभा चल रही थी लेकिन आप सबका स्नेह मुझे इस कार्यक्रम में खींच लाया है आप सभी आमजन के स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत हुआ हूं । शीशवाड़ा–समसपुर को नवीन ग्राम पंचायत बनवाने पर ग्रामवासियों द्वारा किए गए स्वागत-सम्मान के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बजट में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की घोषणा से क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर आयोजित विशाल कुश्ती दंगल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर विधायक राजेंद्र मीणा ने  खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि  ग्रामीण खेल परंपराओं को जीवित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। हार जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं हर से हमें प्रेरणा लेकर जीत की ओर अग्रसर होना चाहिए

इस अवसर भाजपा मंडल अध्यक्ष धारा सिंह पीपलखेड़ा योगेश कुमार सहित गांव के पंच पटेल  गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, आप सभी का स्नेह, विश्वास और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए मैं सदैव प्रतिबद्ध हूँ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................