सकट में सैनी समाज ने सावित्रीबाई फुले की 129 वीं पुण्यतिथि मनाई, पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, सिद्धांतों पर चलने का किया आह्वान

Mar 10, 2026 - 18:11
 0
सकट में सैनी समाज ने सावित्रीबाई फुले की 129 वीं पुण्यतिथि मनाई, पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, सिद्धांतों पर चलने का किया आह्वान

सकट कस्बे के ज्योतिबा फुले चौक बड़ी बाडी में मंगलवार को सैनी समाज के लोगों ने देश की पहली महिला शिक्षिका और महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की 129वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान समाज बंधुओ ने सावित्रीबाई फुले के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा सामाजिक समानता और महिलाओं के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उन्होंने समाज में शिक्षा की अलख जगाकर महिलाओं और वंचित वर्गों को आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया। समाज बंधुओ ने उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि फूल चंद सैनी, भागवत सैनी, ओमप्रकाश सैनी, बल राम सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................