लक्ष्मणगढ़ वन विभाग ने अवैध खनन पर की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Mar 10, 2026 - 18:20
 0
लक्ष्मणगढ़ वन विभाग ने अवैध खनन पर की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) वन विभाग ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में लक्ष्मणगढ़ वन क्षेत्र में विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) पुष्पेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में गठित टीमों ने छापेमारी कर एक जेसीबी मशीन और पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है।

वन भूमि पर हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए विभाग ने एक सुनियोजित रणनीति तैयार की। लक्ष्मणगढ़ रेंजर आर. एस. भाटी और राजगढ़ रेंजर राहुल फौजदार की संयुक्त टीमों ने तीन अलग-अलग गुटों में बंटकर दबिश दी। खनन माफियाओं को विभाग की गतिविधियों का पता न चले, इसके लिए टीम ने सरकारी वाहनों के बजाय निजी वाहनों का उपयोग किया।

इस कार्रवाई के दौरान गोठड़ी गुरु वन क्षेत्र से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। इससे एक दिन पहले हुई बड़ी कार्रवाई में छिलोड़ी वन क्षेत्र से खनन करती एक जेसीबी मशीन, चिमरावली से पत्थर परिवहन करती एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और झालाताला वन क्षेत्र से अवैध खनन कर पत्थर ले जा रही एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी टीम ने अपने कब्जे में लिया था।सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) पुष्पेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि खनन माफिया बेहद सतर्क रहते हैं। वे मोबाइल पर ऐसे समूह बनाकर रखते हैं, जिनसे वे सरकारी वाहनों की आवाजाही पर नजर रखते हैं।

इसी निगरानी से बचने के लिए इस बार निजी वाहनों का उपयोग किया गया, जिससे माफियाओं को कार्रवाई की भनक तक नहीं लग पाई।

इस सफल अभियान में सहायक वनपाल डालचंद योगी, वनरक्षक सद्दाम हुसैन और सतवीर सिंह सहित अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रेंजर आर.एस. भाटी ने स्पष्ट किया कि वन क्षेत्रों में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी गश्त बढ़ाकर ऐसी कार्रवाईयां जारी रहेंगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................