भारतीय सेना में विभिन्न पदों की भर्ती 1 अप्रैल तक होगा पंजीकरण; जिला कलक्टर के साथ सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों ने की बैठक

Mar 10, 2026 - 18:27
 0
भारतीय सेना में विभिन्न पदों की भर्ती 1 अप्रैल तक होगा पंजीकरण; जिला कलक्टर के साथ सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों ने की बैठक
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती के लिए 1 अप्रैल तक जारी पंजीकरण प्रक्रिया के संबंध में जिला कलक्टर कमर चौधरी के साथ सेना भर्ती कार्यालय अलवर के निदेशक कर्नल आलोक रंजन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में बैठक कर जानकारी दी तथा जिले के अधिक से अधिक युवाओं को पंजीकरण करवाने का आव्हान किया।
जिला कलक्टर ने कहा कि भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती में जिले से अधिक से अधिक युवा भाग ले, इसके लिए युवाओं को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न माध्यमों से ग्राम पंचायत स्तर तक युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में पंजीकरण की जानकारी पहुंचाई जाएगी।
कर्नल रंजन ने बताया कि भारतीय सेना में शामिल होने के लिए पंजीकरण विंडो 1 अप्रैल तक खुली है। भारतीय सेना में जेसीओ/ओआर रैंक के लिए धार्मिक शिक्षक जूनियर कमीशन अधिकारी, हवालदार शिक्षा, सिपाही फार्मा, सैनिक तकनीकी (नर्सिंग अस्सिस्टेंट/नर्सिंग अस्सिस्टेंट वेटनरी), अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवर ट्रेडसमैन (10वी पास), अग्निवर ट्रेडसमैन (8वी पास) और अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सेना पुलिस) की श्रेणियों के लिए अधिसूचना जारी किया है। उन्होंने बताया कि भरतपुर जिले के योग्य उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 तक ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinin-dianarmy.nic.in के माध्यम से वांछित श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी और सहायता के लिए, उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय अलवर से संपर्क कर सकते है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................