ऐतिहासिक अभिलेखीय प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ; 13 मार्च तक आमजन के लिए खुली रहेगी

Mar 10, 2026 - 18:28
 0
ऐतिहासिक अभिलेखीय प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ; 13 मार्च तक आमजन के लिए खुली रहेगी
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान राज्य अभिलेखागार, भरतपुर द्वारा ऐतिहासिक अभिलेखीय स्रोतों के माध्यम से भरतपुर रियासत के गौरवशाली इतिहास को जन-सामान्य के समक्ष प्रस्तुत करने के उद्देश्य से अभिलेखीय स्रोतों के आईने में रियासतकालीन भरतपुर विषय पर एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मंगलवार को पार्षद कलुआराम मीणा द्वारा किया गया।
पुरालेख अधिकारी डॉ. राजेन्द्र सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य अभिलेखीय धरोहर के संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा इतिहास के अध्ययन में अभिलेखों के उपयोग को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी 10 से 13 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक राजस्थान राज्य अभिलेखागार, भरतपुर कार्यालय परिसर में आमजन के अवलोकन हेतु खुली रहेगी। प्रदर्शनी में भरतपुर रियासत से संबंधित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दस्तावेज, अभिलेख, चित्र तथा अन्य दुर्लभ सामग्री प्रदर्शित की गई है। इन अभिलेखीय सामग्रियों के माध्यम से आमजन, शोधार्थियों, विद्यार्थियों तथा इतिहास प्रेमियों को क्षेत्र के ऐतिहासिक, प्रशासनिक एवं सांस्कृतिक पहलुओं की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। 
इस अवसर पर समाजसेवी भूपसिंह, खिलेश्वर मीणा, खिल्लीराम मीना, किशन सिंह, भीम सिंह, शिवराम, लेखाकार रविकांत, महेश कुमार शर्मा, कुलदीप, मुगलेश कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................