वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनान्तर्गत 5 तथा 6 अगस्त को शिविर आयोजित
भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजना के क्रियान्वयन हेतु 1 जुलाई से 30 सितम्बर तक विशेष अभियान आयोजित किये जा रहे हैं। जिसके तहत प्रधानमंत्री जन धन योजना के निष्क्रिय खातों का पुनः सत्यापन व नये खाते खोले जाने, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व अटल पेंशन योजना के अन्तर्गत नामांकन आदि कार्य किये जा रहे हैं।
संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी राम प्रकाश ने बताया कि अभियान के तहत 5 अगस्त को पंचायत समिति बयाना की ग्राम पंचायत गाजीपुर, जैसोरा, कारवारी, खानखेडा, मिलकपुर व पंचायत समिति भुसावर की ग्राम पंचायत भैसीना तथा पंचायत समिति नदबई की ग्राम पंचायत डहरा, हंतरा, न्यौठा व पंचायत समिति रूपवास की ग्राम पंचायत जोतरौली, पहाडपुर, सज्जनवास व पंचायत समिति उच्चैन की ग्राम पंचायत बहरारेखपुरा व खुडासा में ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित अटल सेवा केन्द्र पर शिविर आयोजित किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 6 अगस्त को पंचायत समिति सेवर की ग्राम पंचायत खैमरा, मौरोलीकलां व पंचायत समिति उच्चैन की ग्राम पंचायत पिचूना तथा पंचायत समिति वैर की ग्राम पंचायत गांगरौली, ललिता मूडिया, मौलोनी, सिरस में ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित अटल सेवा केन्द्र पर शिविरों का आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने आमजन का आव्हान किया कि ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित अटल सेवा केन्द्रों पर जाकर इन योजनाओं का लाभ ले ।

