हरसोली में संतदास जी महाराज का दो दिवसीय मेला संपन्न

Mar 11, 2026 - 12:00
 0
हरसोली में संतदास जी महाराज का दो दिवसीय मेला संपन्न

खैरथल  (हीरालाल भूरानी) क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम हरसोली में संत दास जी महाराज का दो दिवसीय मेला श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। मेले में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और संत दास जी महाराज के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मेले के पहले दिन सोमवार रात भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में श्रद्धालु देर रात तक भजन-कीर्तन में लीन रहे और संत दास जी महाराज का गुणगान करते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मंगलवार को संत दास जी महाराज के कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11.15 बजे हुई। इसके बाद दोपहर 12.15 बजे से शाम 6 बजे तक मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। मेले में विभिन्न प्रकार की खाने-पीने की स्टॉलें लगी रहीं, जहां लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। बच्चों और युवाओं के लिए झूले तथा खेल-खिलौनों की दुकानों पर भी अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। मेले में सेवा भाव भी देखने को मिला। कई श्रद्धालुओं द्वारा मेले में आने वाले लोगों के लिए ठंडे और मीठे पानी की प्याऊ लगाई गई, जिससे गर्मी के बीच लोगों को राहत मिली। इस अवसर पर पारंपरिक कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया गया, जिसमें पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दंगल देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए खैरथल थाना पुलिस के जवान भी मौके पर तैनात रहे। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस व्यवस्था संभालती नजर आईऔर मेला शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है