नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: बकाया टैक्स जमा न करने पर 6 संपत्तियां सीज
भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) नगर निगम भरतपुर द्वारा नगरीय विकास कर (UD Tax) की वसूली के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज राजस्व विभाग की टीम ने सख्त कार्रवाई की। बार-बार नोटिस देने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं कराने पर शहर के प्रमुख मैरिज होम, दुकानों और व्यावसायिक परिसरों को सीज करने की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है:-
- लक्ष्मी पैलेस मैरेज होम: 7,97,735 रुपये की बकाया राशि होने के कारण संस्थान को सीज कर दिया गया।
- आरएमपी खादी कॉलोनी: 5,80,062 रुपये बकाया होने पर सीज की कार्रवाई की गई।
- भगवती मार्बल्स: 4,16,805 रुपये का भुगतान न करने पर संस्थान सीज किया गया।
- शिव इंजीनियरिंग वर्क्स: 3,35,577 रुपये बकाया होने के चलते सीज किया गया।
- अग्रवाल फर्नीचर: 2,71,720 रुपये की राशि बकाया होने पर परिसर सीज किया गया।
- लालचंद कॉम्प्लेक्स (5 दुकानें): 1,15,423 रुपये बकाया होने पर सीज की कार्रवाई की गई।
चेक के माध्यम से भुगतान:
- कार्रवाई के दौरान निर्वाण कॉम्प्लेक्स (Niryanwar Complex) के प्रबंधन द्वारा 2,40,960 रुपये का चेक मौके पर ही सुपुर्द किया गया, जिसके बाद वहां सीजर की कार्रवाई को रोक दिया गया।
विशेष नगरीय विकास कर शिविर 11 मार्च से 18 मार्च तक
- नगर निगम प्रशासन द्वारा आमजन की सुविधा के लिए नगर निगम परिसर में 11 मार्च से 18 मार्च तक विशेष नगरीय विकास कर शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर के दौरान बकाया कर जमा कराने पर ब्याज एवं शास्ति पर 100% की छूट दी जाएगी।
आयुक्त नगर निगम की अपील
- नगर निगम प्रशासन ने सभी संपत्ति स्वामियों से अपील की है कि जिनका भी नगरीय विकास कर बकाया है, वे इस विशेष शिविर का लाभ उठाकर अपना बकाया कर जमा कराएं। आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा तथा डिफॉल्टर संपत्तियों के विरुद्ध कुर्की व सीजर की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।