केंद्र की नीतियों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 13को
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में खैरथल-तिजारा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 13 मार्च को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में आयोजित होगा। बलराम यादव ने बताया कि केंद्र सरकार की विदेश और आर्थिक नीतियों के कारण देश में ईंधन संकट की स्थिति बन गई है।
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि 13 मार्च को सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन एकत्रित होकर अंबेडकर सर्किल पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन भी किया जाएगा।