राजस्थान दिवस पर 15 से 19 मार्च तक जिलें में ओडीओपी उद्योग मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन

Mar 13, 2026 - 18:33
 0
राजस्थान दिवस पर 15 से 19 मार्च तक जिलें में ओडीओपी उद्योग मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  राजस्थान दिवस के अवसर पर  जिले में दिनांक 15 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक ओडीओपी उद्योग मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन सभास्थल पुरानी अनाज मण्डी, खैरथल में किया जा रहा है।
जीएमडीआईसी खैरथल अभिनेंद्र सैनी ने बताया कि इस उद्योग मेले/प्रदर्शनी में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा जिले के ओडीओपी उत्पाद (ऑटोमोबाइल प्रोडक्ट्स) की विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिससे आमजन को स्थानीय उद्योगों और उत्पादों की जानकारी प्राप्त होगी।
उन्होंने बताया कि मेले में इसके अतिरिक्त पंचगौरव उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग, बैंक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग आदि की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए जाएंगे।साथ ही राजीविका एवं नाबार्ड से जुड़े स्थानीय उत्पादकों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प एवं स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिससे स्थानीय कारीगरों और समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन का अवसर मिलेगा।
 जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस उद्योग मेले/प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................