बजट से पूर्व एवं संगठन में आगामी कार्यक्रमों को लेकर मिटिंग आयोजित

Jan 31, 2026 - 13:46
 0
बजट से पूर्व एवं संगठन में आगामी कार्यक्रमों को लेकर  मिटिंग आयोजित

 खैरथल (हीरालाल भूरानी ) जिला अलवर उत्तर पार्टी कार्यालय खैरथल पर बजट से पूर्व एवं संगठन में आगामी कार्यक्रमों को लेकर मीटिंग रखी गई है। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सुमन शर्मा रहे।उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन में आगामी कार्यक्रमों के प्रति जागरूक एवं भारत सरकार का पेश होने वाले बजट को जिला स्तर, विधानसभा स्तर एवं मण्डल स्तर तक सभी कार्यकर्ता के साथ मिलकर सुना जाए। ओर सरकार की उपलब्धियों को आम जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जाए।  कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष महासिंह चौधरी ने की। उन्होंने संगठन में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। एवं सभी पदाधिकारियों को सरकार की योजनाओं को प्रत्येक बूथ तक पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व ज़िलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव, उम्मेद भाया, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशन मेघवाल, जिला महामंत्री पवन यादव, रमेश रावत, अनूप यादव, जिला उपाध्यक्ष शिवचरण यादव, राजेश बटवाड़ा, पवन चौहान, सज्जन मिश्रा, जिला मंत्री कंचन तिवाड़ी, नीलम त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता नरेंद्र चौधरी, सीताराम चौधरी एवं  सभी मंडल अध्यक्ष , पंचायत समिति प्रधान, उप प्रधान, सभापति , उपसभापति, चेयरमैन , वाइस चेयरमैन आदि कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................