लोक अदालत से पहले विद्युत निगम की बड़ी कार्रवाई, 19 उपभोक्ताओं से वसूले 3.40 लाख रुपये

Mar 13, 2026 - 18:36
 0
लोक अदालत से पहले विद्युत निगम की बड़ी कार्रवाई, 19 उपभोक्ताओं से वसूले 3.40 लाख रुपये

​राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता)  जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति और बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लोक अदालत में आपसी समझौते के माध्यम से मामलों के निपटारे के निर्देशानुसार, निगम की टीम ने विभिन्न गांवों में दबिश देकर बकाया राशि की वसूली की।

​अधीक्षण अभियंता जयपुर डिस्कॉम, अलवर और अधिशाषी अभियंता राजगढ़ के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने क्षेत्र के कई गांवों में सघन चैकिंग अभियान चलाया। मुख्य रूप से ​डिगावड़ा, होदायली, ​बहाली, ​फिरोजपुर, ​बावड़ी एवं अन्य क्षेत्रों  टीम ने कुल 19 उपभोक्ताओं से तीन लाख चालीस हजार रुपये की नकद राशि मौके पर ही वसूल की। निगम का मुख्य उद्देश्य लोक अदालत से पहले उपभोक्ताओं को समझौते के लिए प्रेरित करना और राजस्व बकाया को कम करना है।
​निगम की टीम में ये रहे शामिल
​इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में कनिष्ठ अभियंता सुभाष चन्द बैरवा, अनूप मीणा, मुकेश सैनी और अशोक यादव शामिल रहे। इसके अलावा विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना अलवर की टीम और एफआरटी  ग्रामीण टीम का भी विशेष सहयोग रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................