विश्व उपभोक्ता दिवस पर उपभोक्ता जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

Mar 15, 2026 - 19:44
Mar 15, 2026 - 20:32
 0
विश्व उपभोक्ता दिवस पर उपभोक्ता जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

खैरथल (हीरालाल भूरानी )  रविवार को “Safe Products, Confident Consumer” थीम पर आधारित विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में उपभोक्ता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट ने व्यापारीगण, समाजसेवी, किसान एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बदलती परिस्थितियों के बीच प्रत्येक नागरिक को अपने उपभोक्ता अधिकारों के प्रति सजग और जागरूक रहना आवश्यक है। जागरूक उपभोक्ता ही सुरक्षित बाजार व्यवस्था को सुनिश्चित करता है।
 संगोष्ठी में जिला रसद अधिकारी राकेश सोनी ने उपभोक्ता अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए विशेष रूप से साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित लोगों को ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सावधानी बरतने तथा किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराने के बारे में जागरूक किया।
इस अवसर पर नगर परिषद खैरथल-तिजारा के आयुक्त मुकेश शर्मा, समाजसेवी मोतीलाल जैन तथा शारीरिक शिक्षक हरवीर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरवीर ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................