राजस्थान दिवस समारोह 2026 के तहत “विकसित राजस्थान रन” का आयोजन, अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी

Mar 15, 2026 - 19:43
 0
राजस्थान दिवस समारोह 2026 के तहत “विकसित राजस्थान रन” का आयोजन, अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  राजस्थान दिवस समारोह 2026 के अंतर्गत जिला प्रशासन के तत्वावधान में रविवार प्रातः 8 बजे “विकसित राजस्थान रन” का आयोजन किया गया। रन को पीएम श्री राजकीय उच्च मध्यमिक विद्यालय खैरथल से अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट एंव जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
 यह रन पीएम श्री राजकीय उच्च मध्यमिक विद्यालय खैरथल से प्रारंभ होकर रेलवे फाटक, तिरंगा मार्केट, लक्ष्मी नारायण मंदिर होते हुए जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विकसित राजस्थान के संकल्प को सशक्त करना रहा।
इस रन में शिक्षा विभाग, एनसीसी, स्काउट, कॉलेजों के छात्र-छात्राओं सहित आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, कनिष्क अभियंता, शारीरिक शिक्षक हरवीर भड़ाना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................