सकट में सैनी समाज का तृतीय जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित, समाज के छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

Mar 15, 2026 - 19:46
 0
सकट में सैनी समाज का तृतीय जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित, समाज के छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

सकट (अलवर) राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट कस्बे की बड़ी बाड़ी सैनीयो का बास सेढ माता मंदिर के पास स्थित ज्योतिबा फुले चौक पर रविवार को सैनी समाज सकट नारायणपुर के तत्वाधान में सैनी समाज का तृतीय जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री स्वर्गीय हेम सिंह भड़ाना के पुत्र सुरेन्द्र भड़ाना थे। वही समारोह के विशिष्ट अतिथि आरक्षण समिति संयोजक मुरारी लाल सैनी,जिला परिषद सदस्य राजेंद्र तिवाड़ी, नाथल वाड़ा सरपंच मुकेश मंडावरी, पीड़ी सैनी, कैलाश सैनी, राधे श्याम सैनी,विकास बबेरवाल रहे। समारोह की अध्यक्षता सरपंच मालती देवी सैनी ने की। समारोह के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुरेंद्र भड़ाना ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए और शिक्षा के द्वारा अपने गांव समाज और देश का नाम रोशन करना चाहिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा ज्योतिबाफुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। भागीरथ सेना संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद सैनी ने बताया कि समारोह के दौरान शिक्षण सत्र 2024 -25 में सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सैनी समाज के 131 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सहित राजकीय सेवा में कार्यरत समाज के लोगों को अतिथियों द्वारा गोल्ड मेडल एवं ज्योतिबा सावित्रीबाई फुले का छायाचित्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वही समारोह के दौरान पद दंगल में रामोवतार सैनी गुड़ाचंद्रजी एवं भीखाराम मीणा डैडान एण्ड पार्टी के कलाकारों के द्वारा पद गायन के माध्यम से धार्मिक व पौराणिक कथाओं के साथ ही बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही नशा मुक्ति का संदेश दिया। मंच संचालन फूल चंद सैनी ने किया। कमेटी द्वारा सभी अतिथियों का फूल माला और साफा पहनकर स्वागत किया गया। इस मौके पर बाबू लाल , रेवड़ मल फॉरेस्टर, फूलचंद, मदनलाल,बद्री प्रसाद, रामकरण,जुगल किशोर, राधेश्याम, प्रकाश सैनी, नरेश पंच, दिनेश, मनोहर, गिला राम , भीम सेन, शिव लहरी, गिर्राज, बलराम, प्रमोद सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................