मतदाता सूची में नाम जुडवाने का अंतिम अवसर 7 अप्रैल तक

Apr 6, 2026 - 19:26
 0
मतदाता सूची में नाम जुडवाने का अंतिम अवसर 7 अप्रैल तक

भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिकों को नगर निगम भरतपुर की मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल 2026 नियत है। 
अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र भरतपुर के वार्ड संख्या 1 से 65 में स्थित 200 मतदान केन्द्रों पर नियुक्त प्रगणक अथवा बीएलओ को अपना नाम जोडने, हटवाने एवं संशोधन हेतु निर्धारित प्रारूप में दस्तावेजों के साथ संलग्न कर प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त निर्धारित प्रारूप में फार्म सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी अथवा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कार्यालय को सीधे भी प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल 2026 के पश्चात आने वाले फार्मों को स्वीकार नहीं किया जायेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................