विधिक जागरूकता शिविर होंगे आयोजित

Apr 6, 2026 - 19:25
 0
विधिक जागरूकता शिविर होंगे आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। यह अभियान ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे के तहत संचालित होगा, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुतोष गुप्ता ने बताया कि यह अभियान 7 अप्रैल से शुरू होगा। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को चयनित विद्यालयों में 30 से 60 मिनट की अवधि में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 7 एवं 9 अप्रैल को प्रातः 8 से 9 बजे तक विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें न्यायिक अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को विधिक विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस अभियान के संचालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं शिक्षा विभाग का संयुक्त सहयोग रहेगा।
उन्होने बताया कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु जिला स्तर पर लीगल एप्टीट्यूड ओलंपियाड का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। चयनित विद्यार्थी संभाग एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे, जिसमें प्रथम रहे 10 विद्यार्थियों को संभाग व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। यह प्रतियोगिता वर्ष में दो बार आयोजित की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................