थाना धोलागढ़ देवी पुलिस ने 106 ग्राम गांजा सहित एक युवक किया गिरफ्तार

Apr 11, 2026 - 19:29
 0
थाना धोलागढ़ देवी पुलिस ने  106 ग्राम गांजा सहित एक युवक किया गिरफ्तार

कठूमर (दिनेश लेखी) जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन एंटी वेनम 2.0 एवं ऑपरेशन विजय प्रहार के तहत थाना धोलागढ़ देवी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी रामजी लाल ने बताया कि थाना पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिन चौधरी उर्फ आलू, पुत्र अरन सिंह, जाति जाट, उम्र 21 वर्ष, निवासी नूरपुर, थाना कठूमर को मौके से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के कब्जे से 106 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है। पुलिस टीम में रामजी लाल, थानाधिकारी, हेड कांस्टेबल ब्रजपाल, कांस्टेबल सुरेश, रविन्द्र मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................