उदयपुरवाटी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती
उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव) कस्बे के टिटेड़ा पार्क में आज भाजपा शहर मंडल द्वारा महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मण राम सैनी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने महात्मा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर एडवोकेट लक्ष्मण राम सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज के वंचित वर्गों और महिलाओं की शिक्षा के लिए जो क्रांति शुरू की थी, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके दिखाए समानता और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में भाजपा शहर मंडल के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिनमें मुख्य रूप से अशोक सैनी, उपाध्यक्ष शंभुदयाल सैनी, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष नृसिंह प्रसाद असवाल, झब्बर सिंह शेखावत, सुभाष सैनी, दौलतराम वाल्मीकि, सुल्तान खारड़िया, अशोक कड़वासरा, नरसी राम सैनी, चौरेलाल सैनी, बुद्धाराम, बोदूराम एवं चरणदास वाल्मीकि सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

